लखनऊ। शहर में आज कई परियोजनाओं का लोकार्पण करने रक्षामंत्री पहुंचने वाले थे। सेना के विशेष विमान से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। यह कार्यक्रम ज्योतिबा फूले मल्टीलेवल पार्किंग में हुआ।
ट्वीट कर दी जानकारी
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने आज करीब 1400 करोड़ रुपए की लागत वाली विकास परियोजना का सफलतापूर्वक उद्घाटन-शिलान्यास कर लिया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने यहां दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की स्मृति को भी नमन् किया।
कितनी लागत की हैं परियोजनाएं
लखनऊ में केंद्रीय रक्षा मंत्री ने 11 किमी लंबे और 280 करोड़ की लागत से बने किसान पथ का, 2.5 किमी लंबे और 142.66 करोड़ रुपये की लागत से बने चौक फ्लाईओवर का आमजन के लिए लोकार्पण किया। राजधानी को मिलने वाली सौगात में कुल 1,710 करोड़ रुपये की 180 परियोजनाएं हैं जिनका लोकार्पण व शिलान्यास हुआ।
Posted On:Tuesday, August 31, 2021